विकास कार्यो में भेदभाव नहीं : विधायक
बेतिया। रामनगर की विधायक भागीरथी देवी ने रविवार को कहा कि विकास कार्यो में वे कभी भेदभाव नहीं करती।
बेतिया। रामनगर की विधायक भागीरथी देवी ने रविवार को कहा कि विकास कार्यो में वे कभी भेदभाव नहीं करती। जनता की हर सुख सुविधा के लिए वे निरंतर प्रयासरत रही। वे प्रखंड क्षेत्र की कुछ पंचायतों में जहां 52 लाख की लागत से निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। वहीं 31 लाख की लागत से निर्मित योजनाओं का उद्घाटन भी किया गया। इसको लेकर धमौरा पंचायत के बन बैरिया, सुपौली, खैरटिया और एकवा गांव में चहल पहल बनी रही। वही विधायक ने इसी पंचायत में निर्मित छलका का उद्घाटन भी किया। विधायक ने कहा कि विकास कार्य से कोई भी गांव वंचित नही रहेगा। मौके पर श्याम कुमार गुप्ता, राजाराम महतो, दीपू मिश्रा, राजेश राम, सुधीर जायसवाल, अजय दहईत, अलाउद्दीन अंसारी, राजमती देवी आदि उपस्थित रहे।