सुबह 9 से दोपहर 4 बजे तक नहीं मिलेगी बिजली
बगहा (पच), संवाद सहयोगी :- अब नगरवासियों को गर्मी में दस से बारह दिन सुबह नौ बजे से संध्या चार बजे त
बगहा (पच), संवाद सहयोगी :- अब नगरवासियों को गर्मी में दस से बारह दिन सुबह नौ बजे से संध्या चार बजे तक विभाग द्वारा विद्युत आपूर्ति नहीं दी जायेगी। कारण की विभाग द्वारा रामनगर बगहा के बीच पोल व तारों को बदला जाना है। उपरोक्त जानकारी देते हुए विद्युत विभाग के सहायक अभियंता विशाल कुमार चौधरी ने बताया की बार बार रामनगर बगहा के बीच तार व पोल गिरने से आपूर्ति बाधित हो रही थी। अब विभाग ने इस समस्या के निजात के लिये जर्जर तार व पोल को बदलने का काम आरंभ किया है। बुधवार से संवेदक के माध्यम से यह काम आरंभ किया जा रहा है। ऐसे में सुबह नौ बजे से लेकर संध्या पहर चार बजे तक काम किया जायेगा। यह काम लगातार दस से बारह दिन तक जारी रहेगा। ऐसे में विभाग द्वारा सुबह 9 बजे से लेकर संध्या 4 बजे तक सप्लाई बाधित रहेगी। काम समाप्त होते ही पुन: आपुर्ति निर्बाध रूप से आरंभ कर दी जायेगी।