आग लगने से लाखों की संपत्ति राख
सिकटा, संसू : बलथर थाना क्षेत्र के गौचरी पूर्वी टोला में सोमवार की रात आग लगने से लाखों की संपत्ति र
By Edited By: Published: Wed, 01 Apr 2015 01:07 AM (IST)Updated: Wed, 01 Apr 2015 01:07 AM (IST)
सिकटा, संसू : बलथर थाना क्षेत्र के गौचरी पूर्वी टोला में सोमवार की रात आग लगने से लाखों की संपत्ति राख हो गयी। एक गर्भवती गाय झुलस कर गंभीर रुप से घायल हो गयी। वहीं एक बकरी व एक बछड़े ने झुलस कर दम तोड़ दिया। आग राजकिशोर साह के घर में लगी। इसकी चपेट में आने से राजकिशोर साह समेत जितेंद्र साह का घर जल कर राख हो गया। जितेंद्र साह अपने गृह निर्माण को लेकर सभी सामान इसी घर में रखे हुए थे। एक पलंग, दो ड्राम गेंहू, चौकठ, पल्ला, एक साइकिल, पंप सेट, बक्शा जल कर खाक हो गये। वहीं राजकिशोर साह के घर समेत इसमें रखे गये सभी सामान राख हो गए। आग लगने का कारण अलाव बताया गया है। घटना की सूचना अंचल कार्यालय व बलथर थाना को दी गयी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें