बाइक चोरों ने छूरा मार किया घायल, एक धराया
चनपटिया, संवाद सूत्र : थाना क्षेत्र के बरोहिया गांव में रविवार की रात बाइक चोरी करने आये दो चोरों ने
चनपटिया, संवाद सूत्र : थाना क्षेत्र के बरोहिया गांव में रविवार की रात बाइक चोरी करने आये दो चोरों ने बाइक मालिक पर चाकू से हमला बोल दिया। बाइक चोरों की चाकू से बाइक मालिक सुरेश राम गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि ग्रामीणों ने हमलावरों में से एक चोर को पकड़ लिया लेकिन दूसरा चोर फरार होने में कामयाब रहा। पकड़े गए अमित कुमार उर्फ बलिराम ठाकुर को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इस संबंध में बरोहिया निवासी व बाइक के मालिक मुखलाल राम ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। उसने गांव के ही अमित कुमार उर्फ बलिराम ठाकुर तथा मंटू महतो को आरोपित किया है। प्राथमिकी में बताया गया है कि मुखलाल राम का पुत्र सुरेश राम दलान में सो रहा था। उसी के पास सीडी डिलक्स बीआर 22 एल 1428 नंबर की बाइक रखी गई थी। दोनों आरोपी बाइक को चुराने की प्रक्रिया में थे तभी आवाज होने पर सुरेश की नींद खुल गयी और वह चोरों से उलझ गया। इसी क्रम में चोरों ने सुरेश पर चाकू से वार कर दिया। शोर करने पर ग्रामीणों की मदद से अमित कुमार नामक चोर पकड़ा गया और दूसरा मंटू महतो नामक चोर भाग निकला। घायल सुरेश की चिकित्सा एमजेके अस्पताल में की जा रही है।