निरक्षर महिलाओं के सर्वे का निर्देश
गौनाहा, संवाद सहयोगी : टोला सेवक व तालीमी मरकज शिक्षा स्वयंसेवकों की बैठक शुक्रवार को बीआरसी में हुई
By Edited By: Published: Sun, 25 Jan 2015 01:10 AM (IST)Updated: Sun, 25 Jan 2015 01:10 AM (IST)
गौनाहा, संवाद सहयोगी : टोला सेवक व तालीमी मरकज शिक्षा स्वयंसेवकों की बैठक शुक्रवार को बीआरसी में हुई। अध्यक्षता केआरपी अंजनी मिश्र ने की। बैठक में 15 से 35 आयु वर्ष के निरक्षर महिलाओं की सर्वे सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया। विद्यालयों में 6 से 14 आयु वर्ग के कमजोर बच्चों को उच्चारात्मक शिक्षा पर बल दिया गया। बैठक में मानदेय भुगतान की चर्चा, जन धन योजना की चर्चा, पोशाक व छात्रवृति वितरण की समीक्षा आदि की गयी। मौके पर प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक अजय कुमार पाठक, नौशाद आलम, तहसीना प्रवीण, प्रतिमा देवी, माधुरी कुमारी, नवलेश राम, रविन्द्र राम, शिवशंकर बैठा, रंजन कुमार, सुजीत बैठा, जितेन्द्र मांझी, संगीता कुमारी, विजय राउत आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें