रामू झा हत्याकांड में संजय रिमांड पर
बेतिया,संवाद सहयोगी : बहुचर्चित रामू झा हत्याकांड का नामजद अभियुक्त संजय मिश्रा बुधवार को कड़ी सुरक्ष
बेतिया,संवाद सहयोगी : बहुचर्चित रामू झा हत्याकांड का नामजद अभियुक्त संजय मिश्रा बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मोतिहारी जेल से न्यायिक दंडाधिकारी बालेन्द्र शुक्ला के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। मामले की सुनवाई करने के बाद न्यायालय ने अभियुक्त संजय मिश्रा को रामू झा हत्या कांड में रिमांड कर दिया है। बताते चले कि संजय मिश्र को पूर्वी चंपारण के सुगौली पुलिस ने उसके खिलाफ दायर कांड संख्या 11/14 में उसे गिरफ्तार किया था। वह मोतिहारी जेल में था। संजय मिश्र के अधिवक्ता अभिषेक तिवारी ने बताया कि गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद उन्होने ने एक आवेदन न्यायालय में देकर न्यायिक दंडाधिकारी से प्रोडक्शन वारंट निर्गत करने का अनुरोध किया था। इसके पश्चात उसे रामू झा हत्याकांड में रिमांड के लिए कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। उन्होंने ने बताया कि संजय मिश्र की तरफ से जिलाजज के न्यायालय में अग्रिम जमानत दायर किया गया था। जिसे वापस ले लिया गया है। इधर रामू झा हत्याकांड के अधिवक्ता सुशील झा ने बताया कि प्राथमिकी में नामजद अभियुक्त संजय मिश्रा के खिलाफ पुलिस ने आरोप पत्र ही समर्पित नहीं किया था। डायरी में प्राप्त पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने उसके खिलाफ धारा 302 व आर्म्स एक्ट में संज्ञान लिया था। उसके बाद ही अभियुक्त के खिलाफ उपरोक्त कांड में रिमांड का मार्ग प्रशस्त हो सका है।