अविश्वास प्रस्ताव महज औपचारिकता : उप प्रमुख
बगहा (प.च.), संवाद सहयोगी : बगहा एक प्रखंड के प्रखंड प्रमुख सरवानी देवी पर आए अविश्वास प्रस्ताव को ल
बगहा (प.च.), संवाद सहयोगी : बगहा एक प्रखंड के प्रखंड प्रमुख सरवानी देवी पर आए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर प्रखंड स्तरीय राजनीति गरमा गई है। हालांकि इस बीच बुधवार की देर शाम निवर्तमान प्रमुख ने पंचायत समिति सदस्यों के साथ बैठक की। प्रमुख की माने तो इस बैठक में कुल 27 सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया। बैठक की अध्यक्षता शेख साहबुद्दीन ने किया। जबकि सभा का संचालन उप प्रमुख जयप्रकाश सिंह ने किया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने प्रखंड प्रमुख सरवानी देवी का समर्थन करते हुए कहा कि उनके नहीं रहने से पंचायत का विकास कार्य प्रभावित होगा। कुछ ऐसे लोग है जिनके द्वारा प्रखंड प्रमुख को कुर्सी से हटाना चाह रहे हैं। बैठक के दौरान सभी पंचायत समिति सदस्यों ने शपथ पत्र भी दिया कि वे सभी लोग उनके साथ है।उप प्रमुख जयप्रकाश सिंह ने देते हुए बताया कि सभी सदस्यों ने प्रमुख व उप प्रमुख का पद पुराने लोगों के पास ही रहने का शपथ पत्र दिया है। इसके लिए सभी पंचायत समिति सदस्यों को दोनों लोगों ने धन्यवाद दिया। बैठक में सुनिल बैठा, हसीना खातुन, सरवन बीन, जवाहर साह, तारा देवी, काशी चौधरी, उर्मिला देवी, रीता देवी, गुदली देवी, देवकी नंदन प्रसाद, राजेश्वर प्रसाद, खेदारू ठाकुर, शोभा देवी, बबीता देवी, शांति देवी, सरोज देवी, पिंटु पटेल, मृत्युंजय पांडेय, जयप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।