धर्मातरण के लिए पत्नी की हत्या
जासं, बेतिया : धर्मातरण के लिए राजी होने पर ससुरालियों ने विवाहिता की हत्या कर दी और शव को दफना दिया
जासं, बेतिया : धर्मातरण के लिए राजी होने पर ससुरालियों ने विवाहिता की हत्या कर दी और शव को दफना दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे मृतका के मां-पिता थाने पहुंचे। कार्रवाई नहीं होने पर एसपी से मुलाकात कर न्याय की फरियाद की है। एसपी सौरभ कुमार साह ने कहा है नरकटियागंज एसडीपीओ को जांच का आदेश दिया गया है, दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
जानकारी के अनुसार, लौरिया थाने के पीपरा के हजबुल्लाह खां का बेटा नासिर पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा के चंपापुर में राज मिस्त्री का काम करता था। चंपापुर के शिवनारायण महतो की बेटी रोशनी को उसने अपने प्रेमजाल में फांस लिया। खुद को हिन्दू व नाम राजू बताया। तीन वर्ष पूर्व राजू व रोशनी की शादी हो गई। बाद में रोशनी के परिजनों को राजू के मुस्लिम होने की जानकारी मिली। रोशनी गर्भवती थी, इस कारण परिजनों ने विरोध नहीं किया। एक अक्टूबर को रोशनी ने फोन कर ससुरालियों द्वारा धर्मातरण के लिए दबाव बनाने की जानकारी दी। कहा कि धर्म नहीं बदलने पर हत्या की धमकी दी जा रही है। इस पर शिवनारायण महतो पीपरा पहुंचे। पति व अन्य से बातचीत की। सबने रोशनी की सुरक्षा के प्रति उन्हें आश्वस्त किया। 18 अक्टूबर को जानकारी मिली कि रोशनी की हत्या कर शव को दफना दिया गया है। पीपरा पहुंचने पर घर बंद और ससुराली फरार मिले। इधर, लौरिया थानाध्यक्ष ने बताया कि पति, सास व देवर के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की छानबीन जारी है।