गुलजार हुई दीपों की दुकानें
नरकटियागंज, संवाद सहयोगी : दीपों का पर्व दीपावली गुरुवार को मनाया जाना है। इसको लेकर बाजारों में मिट
नरकटियागंज, संवाद सहयोगी : दीपों का पर्व दीपावली गुरुवार को मनाया जाना है। इसको लेकर बाजारों में मिट्टी के दीप की दुकानें सज गयी है। बता दे कि दीपावली पर्व में मिट्टी का दीप जलना काफी शुभ माना जाता है। सरसो तेल संग यह दीप पर्यावरण को संतुलित रखता है। कुम्हार दीपावली के अवसर पर भारी मात्रा में मिट्टी के दीप बना कर बेचते है। चारों तरफ दुकान सज गयी है। छोटे दीप बाजार में सौ रुपया सैकड़ा की दर से बेचे जा रहे है। कुम्हार राजेंद्र का कहना है कि दीप बनाने में जितना मेहना है, उस हिसाब से उसकी दाम हमलोगों को नहीं मिल रही है। आचार्य उपेंद्र तिवारी का कहना है किलक्ष्मी व गणेश की प्रतिमा की पूजा शुद्ध दीप से किया जाता है। जिसमें माना जाता है कि मिट्टी का दीप काफी शुद्ध होता है। इससे पूजा अर्चना करने से धन की देवी लक्ष्मी काफी प्रसन्न होती है।
इनसेट
लक्ष्मी-गणेश पूजन की तैयारी
नरकटियागंज, संवाद सहयोगी : घरों में लक्ष्मीपूजन की तैयारी जोरों पर है। घरों की सफाई के बाद लोग दीपावली पर्व मनाने में जुटे है। वहीं लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा की खरीदारी भी कर रहे है। नगर में इनकी दुकानें सज गयी है। हर क्षमता के श्रद्धालु के अनुरुप प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध है। व्यवसायियों में इन देवी देवताओं की प्रतिमा की खरीदारी धूम मची हुई है। नगर के महात्मा गांधी, मस्जिद रोड, पुरानी बाजार, आर्य समाज, मंदिर रोड में दर्जनों दुकानें लगी है। खरीदारों की भीड़ लगी है।