Move to Jagran APP

सेवानिवृत हुए प्रधान लिपिक और आदेशपाल

नरकटियागंज, संवाद सहयोगी : नगर अवस्थित उच्च विद्यालय में प्रधान लिपिक अमरनाथ शरण व आदेशपाल शुक्ल प्र

By Edited By: Published: Wed, 22 Oct 2014 03:17 AM (IST)Updated: Wed, 22 Oct 2014 03:17 AM (IST)
सेवानिवृत हुए प्रधान 
लिपिक और आदेशपाल

नरकटियागंज, संवाद सहयोगी : नगर अवस्थित उच्च विद्यालय में प्रधान लिपिक अमरनाथ शरण व आदेशपाल शुक्ल प्रसाद की सेवानिवृति पर ससमारोह विदाई दी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक म. मनीर ने की। विद्यालय के शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय के दोनों ही कर्मी मेहनत, मृदुभाषी और अच्छे व्यवहार के लिए जाने जाते रहे। सेवानिवृत प्रधान लिपिक ने 1980 से तथा आदेशपाल ने 1977 से लगातार उच्च विद्यालय की सेवा की। दोनों कर्मियों को अंगवस्त्र, छाता आदि देकर सम्मानित किया गया। लोगों ने उनके दीर्घायु होने की कामना भी की। प्रधानाध्यापक समेत शिक्षकों ने उन्हें माला पहना कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मधुसूदन चतुर्वेदी ने किया। मौके पर संघ के पूर्व सचिव अवधेश तिवारी, छोटेलाल प्रसाद, प्रधानाध्यापक वशिष्ठ उपाध्याय, अवध किशोर सिन्हा, सुनील वर्मा, देवेंद्र गुप्ता, ब्रजकिशोर राय, वैद्यनाथ प्रसाद, लोकेश पाठक, शिवसागर शुक्ल, शिवकुमार साह, डा. अरविंद मणि तिवारी आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। लोकेश पाठक् ने आगत अतिथियों व सेवानिवृत कर्मियों का स्वागत किया। वहीं शिवसागर शुक्ल के मंगलाचरण से कार्यक्रम आरंभ हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.