पिता पुत्र समेत तीन नशाखुरानी के शिकार
बेतिया, संवाद सहयोगी : नशाखुरानी गिरोह ने दीपावली व छठ पर्व के अवसर पर अन्य राच्यों से मजदूरी कर अपन
बेतिया, संवाद सहयोगी : नशाखुरानी गिरोह ने दीपावली व छठ पर्व के अवसर पर अन्य राच्यों से मजदूरी कर अपने घर वापस लौट रहे पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को अपना शिकार बना लिया। यात्रियों को नशा खिला कर उनके रुपये व सामान लूट लिए गए। पीड़ित यात्रियों को बेहोशी की हालत में नगर पुलिस ने स्टेशन चौक से उठाकर इलाज के लिए एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार योगापट्टी थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव निवासी विनोद साह अपने पुत्र सुनील कुमार के साथ लुधियाना से मजदूरी कर अपने घर वापस आ रहे थे। नशाखुरानी गिरोह ने उन्हें अपना शिकार बना लिया। दूसरी ओर एक और युवक को नशे की हालत में पाया गया है। इस युवक की पहचान नही हो सकी है। ज्ञातब्य है कि बेतिया रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन तीन से चार यात्री नशाखुरानी गिरोह का शिकार बनाये जा रहे हैं। रेलवे प्रशासन इस ओर से उदासीन बना हुआ है। नशाखुरानों पर कोई कार्रवाई नहीं किये जाने से गिरोह की चांदी कट रही है।