भाजपा का सदस्यता अभियान जारी
सहोदरा, संसू : बिहार बचाओ बिहार बनाओ अभियान के तहत गौनाहा प्रखंड के 18 पंचायतों में नुक्कड़ नाटक के म
By Edited By: Published: Tue, 30 Sep 2014 03:00 AM (IST)Updated: Tue, 30 Sep 2014 03:00 AM (IST)
सहोदरा, संसू : बिहार बचाओ बिहार बनाओ अभियान के तहत गौनाहा प्रखंड के 18 पंचायतों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें चालीस फीसदी सदस्य महादलित को बनाया जा रहा है। रामनगर विधान सभा क्षेत्र के गौनाहा मंडल के प्रभारी राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि 25 सितंबर से चलाये जा रहे इस अभियान का समापन 15 अक्टूबर को होगा। श्री प्रसाद ने बताया कि भाजपा के मजबूती के लिए नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जा रहा है। महागठबंधन की सरकार में बिहार में जंगल राज कायम ना हो। सभा में भाजपा के वरिष्ठ नेता शंकर शरण सिंह, निरंजन पंजियार, भाजपा अध्यक्ष रामनाथ राम, सचितानंद चौबे, कृष्णापुरी, दीपक कुमार आदि शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें