भारत का स्वभिमान है हिन्दी
By Edited By: Published: Sat, 20 Sep 2014 02:32 AM (IST)Updated: Sat, 20 Sep 2014 02:32 AM (IST)
बेतिया संवाद सहयोगी : हिन्दी भारत का स्वाभिमान है। हिन्दी भारतीय नैतिकता की परिभाषा है। इसके बिना उत्तम चरित्र एवं मधुर व्यवहार की कल्पना रेगिस्तान में नौका विहार के समान है। उक्त बातें सरिसवा स्थित हरगुण उच्च विद्यालय में आयोजित हिन्दी सप्ताह समारोह को संबोधित करते हुए आचार्य अंशू शास्त्री ने कही। उन्होने जोर देकर कहा कि हिन्दी के विकास से ही देश मजबूत होगा। विजय कुमार साहू ने हिन्दी की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिन्दी के विकास के बिना विकसित हिन्दुस्तान की कल्पना नहीं की जा सकती । अतिथियों को स्वागत विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमेश पांडेय ने किया। मौके पर मनीष कुमार, अपर्णाकांत मिश्र, अल्ताफ अख्तर, अशोक कुमार आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें