किसानों के बीच 15 हजार पौधे वितरित
By Edited By: Published: Sun, 20 Jul 2014 04:51 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jul 2014 04:51 PM (IST)
रामनगर (प.च.) संवाद सूत्र :
वाल्मीकिनगर टाईगर रिर्जव एरिया के रघिया वन प्रक्षेत्र में पौधा वितरण कार्य अन्तिम चरण में है। जंगल के सटे इलाकों में विभागीय अधिकारियों की देखरेख में लोगों को विभिन्न किस्मों के पौधे उपलब्ध कराये गये। रघिया वन क्षेत्र के रेंजर विजय शंकर चौबे ने बताया कि वन क्षेत्र से सटे नौतनवा, मनचंगवा, बगही, चंपापुर, अगरहीया, आदि गांवों के 35 सौ किसानों के बीच लगभग 15 हजार पौधों का वितरण किया गया। रेंजर ने बताया कि पर्यावरण संतुलन बनी रहे इसके मद्देनजर विभाग से मिले लक्ष्य के अनुरूप लोगों के बीच नि:शुल्क पौधों का वितरण किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें