धोखाधड़ी मामले का वारंटी गिरफ्तार
वैशाली। लालगंज पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी वारंटी कुंदन कुमार
वैशाली। लालगंज पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी वारंटी कुंदन कुमार निराला को सोमवार की रात्रि गिरफ्तार कर लिया। उस पर 2 लाख 75 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज था।
जानकारी के अनुसार वैशाली के सूरज देव कुमार के साथ उसकी पार्टनरशिप थी। किसी बात पर अनबन होने से सूरज देव से उसकी पार्टनरशिप टूट गई। इसके बाद सूरज देव ने कुंदन से अपने बकाए 2 लाख 75 हजार रुपये की मांग की। पहले तो कुंदन ने पैसा देने से इन्कार कर दिया। फिर पंचायत में उसने बकाए की बात स्वीकार करते हुए उतने पैसे का चेक पंचायत में ही उसने सूरज देव को दे दिया। जब सूरज देव चेक भंजाने बैंक गया, तो खाते में पैसा नहीं था। जिसके कारण चेक बाउंस हो गया। पुलिस ने मंगलवार को कुंदन को जेल भेज दिया है।