ठनका गिरने से एक की मौत, एक घायल
वैशाली। गुरुवार को ठनका गिरने से महनार प्रखंड के चमरहरा के बेलबारी चौर में एक व्यक्ति
By Edited By: Published: Fri, 30 Sep 2016 02:49 AM (IST)Updated: Fri, 30 Sep 2016 02:49 AM (IST)
वैशाली। गुरुवार को ठनका गिरने से महनार प्रखंड के चमरहरा के बेलबारी चौर में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई एवं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार ठनका गिरने से मुकुंदपुर भात गांव निवासी फुदेना पासवान के 45 वर्षीय पुत्र राजकुमार पासवान की मृत्यु हो गई। जबकि ठनका गिरने से बभनगावां निवासी जयमंगल सहनी के पुत्र रामवृक्ष सहनी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल रामवृक्ष सहनी को इलाज के लिए महनार लाया गया। गुरुवार को दोपहर में वर्षा होने लगी तो दोनों व्यक्ति एक पीपल के पेड़ के नीचे जा छुपे तभी बहुत जोर से आसमानी बिजली चमकी और ठनका गिरा। ठनका पेड़ पर गिरा और राजकुमार पासवान की मृत्यु हो गई। वहीं रामवृक्ष सहनी घायल हो गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें