दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल
वैशाली। सदर थाना क्षेत्र के शुभई गांव में शुक्रवार की सुबह दो पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर जमकर
वैशाली। सदर थाना क्षेत्र के शुभई गांव में शुक्रवार की सुबह दो पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर जमकर मारपीट की घटना घटी। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। सभी घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। घटना के संबंध में बताया गया है कि शुभई गांव में सरकारी जमीन का एक टुकड़ा है। जिस पर ब्रह्मदेव राय एवं अनिल मिश्रा अपना दावा कर रहे हैं। शुक्रवार की सुबह एक पक्ष ने वहां एक देवता की मूर्ति रखकर उस पर अपना कब्जा जता दिया। जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया इसके बाद दोनों पक्षों के बीच का विवाद गांव में पंचायत के जरिये ही सुलझाने का प्रयास किया गया। पंचायत में ही दोनों पक्ष उलझ गये और मारपीट की घटना घट गयी। सूचना पर नगर थाना, सदर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। इस मौके पर सीओ को भी भेजा गया। गांव में सदर थाना की पुलिस कैंप कर रही है गांव की स्थिति काफी विस्फोटक बनी हुई है। घायल लड्डू साह, अनिल मिश्रा समेत अन्य इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।