Move to Jagran APP

किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी

पातेपुर प्रखंड मुख्यालय में कृषि भवन परिसर में गुरुवार को रबी महाअभियान सह महोत्सव का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख का¨लदी देवी, सीओ पंकज कुमार, उप परियोजना निदेशक रमण कुमार रमण, बीएओ प्रफुल्ल कुमार, जिला पार्षद सदस्य तारक चौधरी, आत्मा के प्रखंड अध्यक्ष सुरेश कुमार ¨सह ने संयुक्त रूप से किया।

By Edited By: Published: Fri, 28 Oct 2016 02:50 AM (IST)Updated: Fri, 28 Oct 2016 02:50 AM (IST)
किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी

वैशाली। पातेपुर प्रखंड मुख्यालय में कृषि भवन परिसर में गुरुवार को रबी महाअभियान सह महोत्सव का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख का¨लदी देवी, सीओ पंकज कुमार, उप परियोजना निदेशक रमण कुमार रमण, बीएओ प्रफुल्ल कुमार, जिला पार्षद सदस्य तारक चौधरी, आत्मा के प्रखंड अध्यक्ष सुरेश कुमार ¨सह ने संयुक्त रूप से किया।

loksabha election banner

महोत्सव में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को रबी की फसल की ज्यादा उपज, जुताई, बुआई के विषय में जानकारी दी। साथ ही खेतों में रासायनिक खाद की जगह जैविक खाद करने पर बल दिया। वैज्ञानिकों ने किसानों को आधुनिक तरीके से खेती करने के कई तकनीकों की जानकारी देते हुए कहा कि आधुनिक तरीके से किसान कम लागत में ज्यादा उपज प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में तिरहुत प्रक्षेत्र के नोडल पदाधिकारी संजय कुमार के अलावा जिले से आए कृषि वैज्ञानिक अमृत राज, शैलेंद्र कुमार राय, सुनील कुमार, डॉ. विनय कुमार, अविनाश कुमार, जदयू नेता अशर्फी ¨सह कुशवाहा, मुखिया ई. मनोज कुमार ¨सह, अभय कुमार तिवारी, विनोद सहनी, ललित राय, राजकुमार महतो, मनोज कुमार चौधरी, संतोष सहनी, दिलीप कुमार, अरुण कुमार साह, सत्यानंद पासवान आदि लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.