सांसद आर्दश ग्राम अलीपुर हट्टा के लोगों का हाल बुरा
वैशाली। केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान के सांसद आदर्श ग्राम अलीपुर हटटा की स्थिति बाढ़ के
वैशाली। केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान के सांसद आदर्श ग्राम अलीपुर हटटा की स्थिति बाढ़ के कारण काफी दयनीय बनी हुई है। आदर्श ग्राम के लोगों का जीवन मुश्किल में है। प्रति दिन बाढ़ के पानी के जमाव के कारण दर्जनों की संख्या में जर्जर, पुराना, मिंट्टी तथा फूस का मकान लगातार गिर रहा है। इस ग्राम के लोग सड़क एवं अन्य स्थानों पर रहने को विवश है। ग्रामीण सड़कों पर पानी का तेज बहाव है। सभी घरों में पानी घुस गया है। इस गांव के लोगों का अब गांव में रहना मुश्किल भरा काम हो गया है। आमजन अब धीरे-धीरे अनहोनी के आशंका से मकान को खाली करना शुरु कर दिया है।
जिला प्रशासन की ओर से इस गांव में राहत सामग्री की कोई व्यवस्था नही की गई है। जिसके कारण ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। जिला प्रशासन यदि जल्द ही इस क्षेत्र में राहत सामग्री का वितरण शुरु नही करती है तो लोगों का गुस्सा किसी भी समय फूट सकता है। सांसद आदर्श ग्राम की स्थिति से मंत्री राम विलास पासवान को भी ग्रामीणों ने अवगत कराया है। सांसद आदर्श ग्राम के बदतर स्थिति की जानकारी मिलते ही पासवान ने अपने प्रतिनिधि अवधेश कुमार ¨सह को इस गांव में भेजा तथा वहां के स्थिति के बारे में उनसे जानकारी ली। उन्हे सांसद आदर्श ग्राम की भयावह स्थिति के बारे में जानकारी दे दी गई है। डीएम से वार्ता कर इस गांव में अबिलंव राहत सामग्री वितरण करने को कहा गया है। डीएम ने राहत सामग्री वितरण कराने की प्रक्रिया शुरु करने की बात सांसद को बताई है। पासवान ने अपने प्रतिनिधि को इस गांव में हुए क्षति का आकलन कर उन्हे सूचित करने को कहा है।