पासवान ने शोक संतप्त परिजनों को दी सांत्वना
वैशाली। दलित सेना के पूर्व जिलाध्यक्ष के भाई एवं वार्ड पार्षद के देवर की एक हादसे में हुई मौत
वैशाली। दलित सेना के पूर्व जिलाध्यक्ष के भाई एवं वार्ड पार्षद के देवर की एक हादसे में हुई मौत के बाद शोक संतप्त परिजनों से मिलने शुक्रवार की शाम केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान एवं जमुई के सांसद चिराग पासवान पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में हम सभी आपके साथ हैं। उन्होंने डीएम रचना पाटिल से फोन पर बात कर मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने को कहा। डीएम शनिवार को परिजनों को सहायता राशि उपलब्ध करा देने की बात मंत्री को बतायी। ज्ञात हो कि गुरुवार को नगर थाना क्षेत्र के छोटी मड़ई मोहल्ला निवासी शिव प्रसाद चौधरी का पुत्र एवं वार्ड पार्षद शीलादेवी का देवर वीरेन्द्र चौधरी शहर के ही एक मकान में पें¨टग काकाम कर रहे थे इसी दौरान वह ऊंचाई से गिर गया। उन्हें तत्काल इलाज के लिए पटना के चिरायु नर्सिंग होम ले जाया गया थाजहां इलाजके क्रम में उनकी मौत हो गयी। मृतक अपने पीछे पत्नी अंजू देवी पुत्र अभिषेक, रिव एवं पुत्री कंचन, मनीषा को छोड़ गये हैं। इस मौके पर नगर सभापति हैदर अली, उप सभापति निकेत कुमार डब्लू, जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह, अवधेश ¨सह, मृणाल पासवान, अजय कुशवाहा, वृजनाथी ¨सह, सत्येन्द्र ¨सह, संजय ¨सह, राजू पासवान, मंगल चौधरी, महेश भगत, अनिल कुशवाहा, उपस्थित थे।