जेईई-मेंस की परीक्षा में खजबत्ता के ¨प्रस को 738 वां रैंक
ग्रामीण इलाके के ब'चों को भी अगर सही मार्गदर्शन व बेहतर शैक्षणिक माहौल मिले तो वे भी अपनी प्रतिभा का परचम राष्ट्रीय स्तर पर लहरा सकते हैं।
वैशाली। ग्रामीण इलाके के बच्चों को भी अगर सही मार्गदर्शन व बेहतर शैक्षणिक माहौल मिले तो वे भी अपनी प्रतिभा का परचम राष्ट्रीय स्तर पर लहरा सकते हैं। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है बिदुपुर के खजवत्ता सुलतानपुर के ¨प्रस राज ने। ¨प्रस ने इस वर्ष जेईई मेंस की परीक्षा में 738 रैंक लाकर न सिर्फ अपनी प्रतिभा को लोहा सबको मनवाया है बल्कि इलाके का नाम भी रोशन किया है। ¨प्रस के पिता त्रिवेणी कुमार पेशे से शिक्षक हैं। वे राष्ट्रीय शैक्षणिक महासंघ के जिलाध्यक्ष भी है। ¨प्रस के दादा भी रिटायर्ड शिक्षक हैं। मां अनिता कुमारी गृहिणी हैं। जेईई मेंस में सफलता हासिल करने वाला ¨प्रस बचपन से ही मेधावी रहा है। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में ¨प्रस को 10 सीजीपीए अंक मिले थे। उसकी सफलता पर परिजनों व इलाके के लोगों में खुशी का माहौल है। ¨प्रस फिलहाल अपने माता-पिता के साथ नगर के गांधी आश्रम मोहल्ले में रहता है। ¨प्रस को बचपन से ही बेहतर मार्गदर्शन के साथ-साथ शैक्षणिक माहौल मिलता रहा है। उसके चाचा त्रिभुवन ¨सह कमांडेंट, युवराज कुमार इंजीनियर, अशोक कुमार, अजय कुमार समय-समय पर उसे प्रोत्साहित करते रहे हैं। ¨प्रस अपनी कामयाबी का श्रेय अपने परिजनों के साथ-साथ नाना जामुन राय व मामा पूर्व मुखिया वीरेंद्र राय को देता है।