भूमि विवाद को लेकर अधेड़ पर जानलेवा हमला
वैशाली। सराय थाना क्षेत्र के पौड़ा मदन ¨सह गांव में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर हुए झड़
वैशाली। सराय थाना क्षेत्र के पौड़ा मदन ¨सह गांव में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर हुए झड़प में एक अधेड़ को तेज धारदार हथियार से काटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया गया। उसे गंभीर स्थिति में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सराय थाना की पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सराय थाना क्षेत्र के पौड़ा मदन ¨सह गांव निवासी शिव नारायण राय के पुत्र राजेश कुमार को अपने ही पटटीदारों से लंबे समय से भूमि विवाद चला आ रहा है। इसी विवाद को लेकर शनिवार को दोनों पक्ष आपस में उलझ गए। इस विवाद को लेकर एक पक्ष अपने साथियों के साथ राजेश कुमार के घर पर हरबे-हथियार से लैश होकर धावा बोल दिया तथा उसे मारपीट करने लगे तथा घर में तोड़फोड़ शुरु कर दी। इसका विरोध जब राजेश ने किया तो उसे तेज धारदार हथियार से काटकर बुरी तरह घायल कर दिया गया। उसकी हालत काफी गंभीर बताई गई। उसके शरीर पर कई गहरे जख्म है। ग्रामीणों के प्रयास से मामला को शांत करा कर उसे गंभीर स्थिति में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर पहुंची सराय थाना की पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों में वैद्यनाथ राय, रामजनम राय, अनिल कुमार एवं संजय राय शामिल है।