Move to Jagran APP

राहत वितरण के नाम पर सरकारी राशि का दुरुपयोग : मंगल

वैशाली। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री एवं पशु

By Edited By: Published: Sun, 28 Aug 2016 02:53 AM (IST)Updated: Sun, 28 Aug 2016 02:53 AM (IST)
राहत वितरण के नाम पर सरकारी राशि का दुरुपयोग : मंगल

वैशाली। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री एवं पशुओं के लिए चारा उपलब्ध कराने के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। पीड़ितों को राहत उपलब्ध कराने में सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। राहत वितरण में भी भेदभाव किया जा रहा है। सरकारी राहत शिविरों में राहत के नाम पर जमकर राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है।

loksabha election banner

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने पांडेय गांधी सेतु के पाया नंबर एक के निकट स्थित बाढ़ पीड़ितों से मिलकर जानकारी राहत के संबंध में जानकारी लेने के बाद उक्त बातें कही। इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बिदुपुर प्रखंड के नावानगर चेचर बेसिक स्कूल एवं कुतुबपुर संगत पर स्थित राहत शिविर में जाकर बाढ़ पीड़ितों से मिले और जानकारी ली। नावानगर स्थित कैंप में बाढ़ पीड़ितों के बीच खुद भोजन भी परोसा। उनसे बाढ़ पीड़ितों ने शिकायत की कि दियारा के क्षेत्र में लगभग एक लाख लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं और मात्र पांच-दस हजार पीड़ितों को ही राहत मिल रहा है। बाढ़ पीड़ितों ने चेचर शिविर में शिकायत की कि मवेशियों को लाने के लिए प्रति मवेशी तीन से चार हजार नाव वाले वसूल रहे हैं ओर प्रशासन के लोग मौन बैठे हुए हैं। मवेशियों का चारा भी नहीं मिल रहा है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष पांडेय ने बिदुपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी दुनिया लाल यादव से पूछताछ की।

उन्होंने मवेशियों के लिए चारा एवं पालीथीन की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। इसके पूर्व पांडेय को बिदुपुर बाजार हाट के समीप पश्चिमी मंडल के अध्यक्ष बलराम खत्री ने शाल प्रदान कर सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब सूबे के उप मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में राहत की स्थिति इतनी दयनीय है तो प्रदेश के अन्य क्षेत्रों की क्या स्थिति होगी? इस बात का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। ग्रामीणों ने शिकायत की कि मवेशियों एवं अन्य लोगों के लाने के लिए नाव की काफी कमी है और नाविक मनमानी करते हैं। इस अवसर पर पूर्व सांसद वीरचंद्र पासवान, पूर्व विधायक डा. अच्युतानंद ¨सह, महेन्द्र बैठा, जिलाध्यक्ष संजय कुमार ¨सह, विधायक अवधेश ¨सह, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनीष शुक्ला, सुमन ¨सह, डा. ज्योति ¨सह, अजय झा, उमेश ¨सह,दिलीप ¨सह, लालबाबू प्रसाद, राधाकांत ¨सह, अरुण ¨सह, बलराम खत्री, ¨टकज कुमार ¨सह, आमोद कुमार, अरुण कुमार अरुण, हरि प्रसाद गुप्ता, मुखिया मंजू देवी, मीना देवी, अनुज कुमार, अनुराधा देवी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.