तालाब में डूबने से नौ वर्षीय बच्ची की मौत
संवाद सूत्र, भगवानपुर : प्रखंड के बांथु पश्चिमी गांव निवासी विनोद पासवान की नौ वर्षीय पुत्री चांदनी।
By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Jun 2017 09:30 PM (IST)Updated: Wed, 28 Jun 2017 09:30 PM (IST)
संवाद सूत्र, भगवानपुर :
प्रखंड के बांथु पश्चिमी गांव निवासी विनोद पासवान की नौ वर्षीय पुत्री चांदनी की मौत तालाब में डूबने से हो गयी। मृतका का घर तालाब के ¨भडा पर है। वह स्नान करने गयी थी। बाद में कुछ च्च्चों ने चांदनी को डूबते हुए देख कर हल्ला किया। जब तक परिजन आए तब तक चांदनी पानी मे डूब चुकी थी। बाद में परिजनों ने शव को ढूंढ कर निकाला। सूचना पर थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा लेकिन परिजन तैयार नहीं हुए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें