महिला से छेड़खानी व मारपीट, तीन पर प्राथमिकी
वैशाली। देसरी थाने के नयागांव गंज में शौच करने जाने के दौरान रात्रि में एक महिला से छेड़
वैशाली। देसरी थाने के नयागांव गंज में शौच करने जाने के दौरान रात्रि में एक महिला से छेड़खानी की गई। इस मामले में तीन व्यक्तियों के विरूद्ध देसरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। ग्रामीणों ने शोर सुनकर एक व्यक्ति को पकड़ लिया मगर पकड़े गए संजीत साह को उसके घर के सदस्य जबरन छुड़ाकर ले गये। छेड़खानी की शिकार एवं जख्मी महिला इन्दु देवी ने स्थानीय संजीत साह, सनोज साह और जटु साह के विरद्ध प्राथमिकी दर्ज कराकर आरोप लगाया है कि बीती रात वह शौच के लिए घर से निकली। पहले से घात लगाए तीनों आरोपी उनके साथ छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी जिससे वह जख्मी हो गई। उसने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर संजीत साह को पकड़ लिया मगर दो व्यक्ति भाग निकले।