सदर अस्पताल में उलझी दो महिलाएं
हाजीपुर। सदर अस्पताल मे उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब दो महिलाएं आपस में मारपी
हाजीपुर। सदर अस्पताल मे उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब दो महिलाएं आपस में मारपीट करने लगी। महिलाओं को मारपीट करते देख उक्त स्थल पर काफी भीड़ जुट गई। महिलाएं किस बात को लेकर आपस मे उलझी किसी को पता नही चल सका। सभी लोग सिर्फ तमाशबीन बने रहे, किसी ने झगड़ा छुड़ाने का भी प्रयास नही किया। मारपीट करते-करते जब महिलाएं थक गई तो शांत हो गई। भीड़ को देख सभी महिलाएं धीरे-धीरे वहां से खिसक गई। हालांकि सूचना पर नगर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक वे सभी वहां से खिसक चुकी थी।
इस संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड के बगल में स्थित पार्क के पास कुछ महिलाएं बैठ कर आपस में बात कर रही थी। दोपहर में अचानक सभी आपस में ही उलझ गई। सभी के बीच कुछ ही देर मे गाली-गलौज शुरु हो गई। गाली-गलौज से शुरु हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट मे तब्दील हो गई। सबसे पहले दो महिलाओं के बीच मारपीट शुरु हुई उसके बाद इस मारपीट मे कई महिलाएं शामिल हो गई। सभी के बीच जमकर मारपीट की घटना घटी। महिलाओं के बीच मारपीट होते देख उक्त स्थल पर काफी संख्या में लोग जुट गये। इस घटना मे शामिल एक महिला ने बताया कि झगड़ा करने वाली दोनों महिलाओं का पति एक ही शख्स है। दोनों महिला पति को अपने-अपने पास ही रखना चाहती है। जबकि दोनो महिला एक साथ पति के पास नही रहना चाहती है। इसी विवाद को लेकर दोनों आपस मे उलझ गई ओर इस झंझट में अन्य महिला शामिल हो गई। मारपीट के बाद सभी महिला पुलिस के आने से पहले फरार हो गई। इस मामले में कोई शिकायत नगर थाना में दर्ज नहीं कराई गई है।