भूमि विवाद में मारपीट
महुआ थाने के गरजौल पहाड़पुर गांव में भूमि विवाद में एक 70 वर्षिय वृद्ध को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। वृद्ध को इलाज के लिए महुआ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
By Edited By: Published: Thu, 27 Oct 2016 08:28 PM (IST)Updated: Thu, 27 Oct 2016 08:28 PM (IST)
वैशाली। महुआ थाने के गरजौल पहाड़पुर गांव में भूमि विवाद में एक 70 वर्षिय वृद्ध को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। वृद्ध को इलाज के लिए महुआ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस मामले में गरजौल पहाड़पुर निवासी ने पुलिस से लिखित शिकायत की है। आरोप है कि उनकी जमीन पर उनके पटीदार अवैध रूप से कब्जा करने के लिए लंबे समय विवाद कर रहे हैं। विवाद के निपटारे के लिए पंचायत भी बुलाई गई लेकिन पटीदारों ने पंचायत की बात नहीं मानी। इसी विवाद में घर लौटने के दौरान दिनेश झा, अभिषेक झा, अमरनाथ झा आदि ने उनके साथ मारपीट की तथा रुपये व सामान छिनकर फरार हो गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें