जनता दरबार में 337 मामलों की सुनवाई
वैशाली। गुरुवार को डीएम के जनता दरबार में कुल 337 मामले आये। डीएम रचना पाटिल ने सभी की
By Edited By: Published: Thu, 03 Sep 2015 10:26 PM (IST)Updated: Thu, 03 Sep 2015 10:26 PM (IST)
वैशाली। गुरुवार को डीएम के जनता दरबार में कुल 337 मामले आये। डीएम रचना पाटिल ने सभी की समस्याओं को गौर से सुनने के बाद 150 मामलों का निबटारा जनता दरबार में ही कर दिया। शेष 187 मामलों को जांच कर रिपोर्ट देने के लिए संबंधित पदाधिकारियों के सौंप दिया गया। जनता दरबार में मुख्य रूप से नि:शक्तता प्रमाणपत्र, भू राजस्व, दाखिल-खारिज, जमीनी दखल कब्जा, भूमि विवाद, विद्युत, इंदिरा आवास, प्रोत्साहन राशि एवं आंगनबाड़ी से जुड़ी शिकायतें आयी। जनता दरबार में सभी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें