लोजपा अतिपिछड़ा प्रकोष्ट की जिला कमेटी का गठन
वैशाली। लोजपा अति पिछड़ा प्रकोष्ट की एक बैठक गुरुवार को स्थानीय बागदुल्हन मोहल्ले में आयोजि
वैशाली। लोजपा अति पिछड़ा प्रकोष्ट की एक बैठक गुरुवार को स्थानीय बागदुल्हन मोहल्ले में आयोजित हुई। बैठक के दौरान अतिपिछड़ा प्रकोष्ट के संगठन के विस्तार पर गहन विचार विमर्श किया गया। इस दौरान कई पदाधिकारियों का सर्व सम्मति से मनोनयन किया गया। इसकी जानकारी देते हुए अतिपिछड़ा प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष रणविजय चौरसिया ने बताया कि रामजन्म पंडित को जिला उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश गुप्ता को जिला प्रधान महासचिव, नंद किशोर गुप्ता को जिला महासचिव, विजय कुमार साह को जिला सचिव, संजय कुमार चौरसिया को हाजीपुर नगर अध्यक्ष एवं जयप्रकाश गुप्ता को नगर उपाध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं हरि कुमार को बिदुपुर का प्रखंड अध्यक्ष, राजेश कुमार को सहदेई प्रखंड का अध्यक्ष एवं विमल प्रसाद ठाकुर को राजापाकर प्रखंड अध्यक्ष मनोनित किया गया है। नवमनोनीत सदस्यों ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी ने हम सभी पर जो विश्वास जताया है उस पर खड़ा उतरने का प्रयास करेंगे।