लालगंज में आग लगने से छह घर राख
वैशाली। बीती रात आग लगने से लालगंज थाना क्षेत्र के पुरखौली गांव में छह लोगों के घर जलकर ग
वैशाली। बीती रात आग लगने से लालगंज थाना क्षेत्र के पुरखौली गांव में छह लोगों के घर जलकर गए। जिस वक्त आग लगी घर के सभी सदस्य सोए हुए थे। इसके कारण घर का कोई भी सामान बाहर नहीं निकाला जा सका। हादसे में एक बकरी समेत घर में रखा अनाज, बर्तन, कपड़ा, गहना एवं नगदी समेत सारा सामान जलकर राख हो गया।
अगलगी की घटना में अपना सब कुछ गवां चुके स¨कदर महतो ने बताया कि वे और घर के सभी सदस्य रात को खाना खाकर सो गए थे। अचानक रात के करीब तीन बजे उन्होंने आग की तपिश को महसूस किया। घबराकर वे घर के अन्य सदस्यों के साथ जान बचाकर बहार भागे। तब तक आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया। और देखते ही देखते आग ने पड़ोस के रूदल महतो, बिल्टू महतो, अशर्फी महतो, टुन्नी महतो, ¨पकू महतो के घर को भी अपने चपेट में ले लिया। उक्त सभी लोगों का भी सब कुछ जल गया। हल्ला होने पर आसपास के लोग जुटे। बो¨रग एवं चापाकल चलाकर आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। इसी बीच लालगंज थाने से दमकल पहुंचा तब जाकर आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया। पंचायत के मुखिया दिनेश पासवान ने अंचलाधिकारी मुन्ना प्रसाद को अगलगी की सूचना दी। पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाते हुए हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।