देसरी में कम बारिश होने से किसान परेशान
वैशाली। देसरी प्रखंड में अब तक अच्छी बारिश नहीं होने से किसानों की परेशानी बढ़ने लगी ह
वैशाली। देसरी प्रखंड में अब तक अच्छी बारिश नहीं होने से किसानों की परेशानी बढ़ने लगी है। कृषि विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इस क्षेत्र में 417 एमएम वर्षा होनी चाहिए मगर अब तक 200 एमएम वर्षा भी नहीं हो पाई है। ग्रामीण क्षेत्रों में धान की रोपनी चल रही है। कम वर्षा होने के बीच सरकारी स्तर पर वर्षो से बंद नलकूपों को चालू कराने का विभागीय प्रयास नहीं हो रही है। घाघरा नहर में बिलट चौक स्थित गंगा से जुड़े सुलिस गेट दो रोज के लिए खुली तो पानी के आने से किसान खुश थे मगर शीघ्र बंद होने से किसान मायूस है।
जानकार सूत्र के मुताबिक जगह-जगह पुलिया को साफ कर फिर से सुलिस गेट को खोला जाएगा। फिलहाल घाघरा का पानी कमने से पम्प सेट से धान की खेती किसानो को महंगी पड़ रही है। कई जगह पानी की कमी एवं वर्षा के रूख बदलने से धान की खेती करने से किसान अपना हाथ पीछे खीच रहे हैं। इस बार एक ही ¨सचाई में अच्छी उपज देने वाले 23 पी 31 धान के बीज से अधिकतर किसान खेती करने का प्रयास कर रहे हैं। बताया जाता है कि प्रखंड के देसरी, ऊफरौल, जफराबाद, धर्मपुर रामराय पंचायतों के उपरी क्षेत्र और आजमपुर, रसुलपुर हबीब, जहांगीरपुर शाम, भिखनपुरा के निचले क्षेत्र में धान की रोपनी चल रही है जहां कम वर्षा होने के कारण पम्प सेट के पानी से ¨सचाई कर अधिक से अधिक खेती करने का प्रयास किसान कर रहे हैं।