डूबे बच्चे का मिला शव, मचा कोहराम
वैशाली। सोनपुर के बाढ़ प्रभावित पंचायतों में इस वर्ष डूबकर मरने की लगातार हो रही घटनाओ
By Edited By: Published: Sun, 28 Aug 2016 02:53 AM (IST)Updated: Sun, 28 Aug 2016 02:53 AM (IST)
वैशाली। सोनपुर के बाढ़ प्रभावित पंचायतों में इस वर्ष डूबकर मरने की लगातार हो रही घटनाओं ने लोगों को भयभीत कर दिया है। शनिवार को भी दो दिनों से गायब एक बच्चे का शव सोनपुर के सबलपुर मध्यवर्ती पंचायत में बाढ़ के पानी से बरामद किया गया। मृतक ईशु कुमार 9 वर्ष वहीं के श्याम ठाकुर का पुत्र था। घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उपरोक्त जानकारी मध्यवर्ती पंचायत के मुखिया दिनेश कुमार राय ने देते हुए बताया कि उक्त बच्चा दो दिनों से गायब था जिसकी खोज उसके अभिभावक कर रहे थे। इस घटना से मृतक बच्चे के परिवार ही नहीं गांव में भी मातम छा गया। सोनपुर में यह मिलाकर डूबकर मरने वालों की संख्या सात पर पहुंच गयी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें