Move to Jagran APP

कर्मी की कमी से बिदुपुर प्रखंड में कामकाज प्रभावित

उपमुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र बिदुपुर प्रखंड कार्यालय में कर्मी का पद रिक्त रहने से कार्य प्रभावित हो रहा है।

By Edited By: Published: Thu, 08 Dec 2016 10:10 PM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2016 10:10 PM (IST)
कर्मी की कमी से बिदुपुर प्रखंड में कामकाज प्रभावित

वैशाली। उपमुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र बिदुपुर प्रखंड कार्यालय में कर्मी का पद रिक्त रहने से कार्य प्रभावित हो रहा है। जिला प्रशासन के जून-जुलाई माह में किए गए ट्रांसफर के बाद से प्रखंड में कर्मी के पद रिक्त हो गए। यूनिट के हिसाब से कर्मियों की पदस्थापना जिला स्थापना से नहीं की गई। सूत्रों के मुताबिक कुछ कर्मी जिनका यहां ट्रांसफर हुआ वे अधिक कार्य होने की जानकारी मिलने के बाद यहां ज्वाइन ही नहीं किए। प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्मी के अभाव में कार्यो का निष्पादन काफी मंद गति से हो रहा है। नाजिर के अवकाश ग्रहण करने के बाद जिला से एक्सटेंशन दिया गया है। वहीं दो महिला कर्मी ही हैं। इसके अतिरिक्त एक मात्र पुरुष कर्मी है। कार्य का बोझ काफी अधिक है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार स्थानीय बीडीओ दुनिया लाल यादव अपने दूरदर्शी सोच एवं उदारवादी नीति से न्याय मित्र या कचहरी सचिव आदि से कार्यो में सहायता लेकर कार्यो का निपटारा कराते है। कर्मी की कमी के कारण विकास कार्य सहित अन्य कार्यो के प्रभावित होने की सूचना है। प्रखंड में कर्मी की कमी होने की सूचना जिला स्थापना को कई बार दिए जाने की सूचना है। राजद के जिला उपाध्यक्ष शत्रुध्न राय, अजय यादव, प्रखंड अध्यक्ष राज किशोर यादव आदि ने आरोप लगाया कि सरकार एवं उप मुख्यमंत्री को बदनाम करने को लेकर कर्मियों की पो¨स्टग नहीं की जा रही है। वे लोग इस मामले में क्षेत्र के विधायक सह उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मिलकर शिकायत करेंगे। लगभग तीन लाख की आबादी वाला प्रखंड कार्यालय कर्मियों की कमी को लेकर भगवान भरोसे चल रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.