देसरी में शव बरामद
हाजीपुर। देसरी थाना क्षेत्र के नयागंज गांव के निकट से पुलिस ने सूचना के आधार पर एक 55 वर्षीय व्यक
By Edited By: Published: Fri, 24 Jun 2016 05:10 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jun 2016 05:55 PM (IST)
हाजीपुर। देसरी थाना क्षेत्र के नयागंज गांव के निकट से पुलिस ने सूचना के आधार पर एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव सड़क किनारे से बरामद किया है। शव की पहचान नही हो सकी है। उसके पास से पहचान का कोई समान नही बरामद हो सका है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के उपरांत शव को पहचान के लिए सदर अस्पताल में 72 घंटे तक के लिए सुरक्षित रखा गया है। पुलिस ने अपने मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट में उसके मौत का कारण बीमारी बताया है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें