कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय मंत्री का किया स्वागत
वैशाली। पटना से मधुबनी जाने के क्रम में लोजपा सुप्रीमो व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान का गोरौल च
वैशाली। पटना से मधुबनी जाने के क्रम में लोजपा सुप्रीमो व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान का गोरौल चौक पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। गाड़ी से उतरकर मंत्री ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष रामएकबाल ¨सह कुशवाहा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। पासवान वर्करों के बीच लगभग दस मिनट रुके। इसी क्रम में उनसे मिलकर कई बुजुर्ग महिलाओं ने शिकायत की कि उन्हें राशन किरासन नहीं मिलता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि शिकायत की तहकीकात कर उन्हें अवगत करायें। अनेकों महिलाएं एवं अन्य लोगों ने अपनी समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। स्वागत करने वालों में जिला लोजपा महिला सेल अध्यक्ष गीता कुशवाहा, पूर्व अध्यक्ष अंजनी सिन्हा, दशरथ पासवान, शंभू पासवान, धर्मनाथ साह, नवीन कुमार, कैलाश भगत, बगाली साह, मुकेश पासवान, विजय कुमार विश्वास सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।