दहेज प्रताड़ना में सास-ससुर पर प्राथमिकी
वैशाली। बलिगांव थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव की एक विवाहिता ने अपने सास-ससुर एवं दो अन्य लोगों
By Edited By: Published: Mon, 08 Feb 2016 09:41 PM (IST)Updated: Mon, 08 Feb 2016 09:41 PM (IST)
वैशाली। बलिगांव थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव की एक विवाहिता ने अपने सास-ससुर एवं दो अन्य लोगों पर दहेज में डेढ़ लाख नगद नहीं देने पर प्रताड़ित करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी में विवाहिता सविता देवी ने बताया है कि उसका विवाह हिन्दू रीति-रिवाज से गणेश चौधरी के पुत्र से हुआ था। विवाह के कुछ दिन बाद से ही उसके ससुर गणेश चौधरी के साथ सास एवं अन्य दो लोग उस पर दहेज में डेढ़ लाख नगद लाने की मांग कर रहे थे। नहीं लाकर देने पर वह हमेंशा प्रताड़ित किया करते हैं। विवाहिता सविता के बयान पर बलिगांव थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें