रेलकर्मी के आवास पर विजिलेंस की छापामारी
वैशाली। नगर थाना क्षेत्र के तंगौल मोहल्ले में सोमवार को विजीलेंस की टीम ने एक रेल कर्मचारी क
By Edited By: Published: Mon, 30 Nov 2015 11:10 PM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2015 11:10 PM (IST)
वैशाली। नगर थाना क्षेत्र के तंगौल मोहल्ले में सोमवार को विजीलेंस की टीम ने एक रेल कर्मचारी के घर पर छापामारी की। छापामरी लगभग चार घंटे से अधिक समय तक चली। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मोनज राय कोलकाता में रेल कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। उन पर कई गंभीर आरोप हैं। इन आरोपों की वजह से ही उनके हाजीपुर स्थित आवास पर छापामारी की गई। छापामारी के दौरान क्या मिला, इसकी जानकारी अभी तक उपलब्ध नहीं हो पाई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें