Move to Jagran APP

बिहार में चल रही परिवर्तन की आंधी : डॉ. अच्युतानंद

वैशाली। बिहार में परिवर्तन की आंधी चल रही है। सूबे के लोग जंगलराज-टू के आतंक से त्रस्त

By Edited By: Published: Sun, 30 Aug 2015 10:19 PM (IST)Updated: Sun, 30 Aug 2015 10:19 PM (IST)
बिहार में चल रही परिवर्तन की आंधी : डॉ. अच्युतानंद

वैशाली। बिहार में परिवर्तन की आंधी चल रही है। सूबे के लोग जंगलराज-टू के आतंक से त्रस्त हैं। बिहार में विधि-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। बिहार का विकास दर काफी घटा है। वहीं आपराधिक ग्राफ में जबर्दस्त इजाफा हुआ है। सूबे के लोग एनडीए की तरफ नजर लगाए बैठे हैं। आसन्न विधानसभा चुनाव में बिहार में एनडीए की सरकार बननी तय है।

loksabha election banner

उक्त बातें रविवार को जंदाहा पंचायत भवन पर आयोजित भाजपा की बैठक को संबोधित करते स्थानीय भाजपा विधायक डा. अच्युतानंद ¨सह ने कही। आगे उन्होंने भाजपा की केंद्र सरकार की उपलब्धि की चर्चा करते कार्यकर्ताओं से भाजपा की नीति व किए गए विकास कार्यों से जन-जन को अवगत कराने तथा संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। वहीं उन्होंने अपने कार्यकाल में क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की भी चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष ब्रज भूषण चौधरी ने की। बैठक में आगामी 5 सितंबर को जंदाहा के मल्होत्रा कंप्लेक्स में भाजपा के परिवर्तन रथ यात्रा के साथ पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी की प्रस्तावित सभा की तैयारी पर चर्चा की गई। बताया गया कि विगत 12 अगस्त को सोनपुर से बिहार के भावी मुख्यमंत्री सुशील मोदी के नेतृत्व में चली परिवर्तन रथ यात्रा, जिसे केंद्रीय मंत्री राजनाथ ¨सह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया था, वह 5 सितंबर को जंदाहा पहुंचेगी। जहां वैशाली जिला के प्रवेश द्वार हरिप्रसाद में एनडीए कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। तत्पश्चात जंदाहा में सभा होगी। भाजपा कार्यकर्ताओं से सभा की सफलता को लेकर गांव-गांव में जनसंपर्क अभियान चलाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर भाजपा जंदाहा दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष संजीव कुमार ¨सह, अति-पिछड़ा मंच के जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता, जिला महामंत्री केएन ¨सह, विधायक प्रतिनिधि अखिलेश शर्मा, विधानसभा संपर्क प्रमुख बिजेंद्र कुमार ¨सह, रथ प्रभारी प्रो. अभय कुमार ¨सह, विनय कुमार ¨सह, कमल वाहिनी के प्रखंड अध्यक्ष मनीष चौधरी, भाजपा नेता रामायण ठाकुर, दिनेश्वर राम, सुरेंद्र चौधरी, शत्रुघ्न दास, सुरेंद्र पासवान एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रखंड रत्नेश कुमार ¨सह आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.