जन अधिकार पार्टी की रैली आज
वैशाली। जन अधिकार पार्टी के संस्थापक सह सांसद पप्पू यादव सोमवार को वैशाली प्रखंड के भगवानपुर
By Edited By: Published: Sun, 30 Aug 2015 10:13 PM (IST)Updated: Sun, 30 Aug 2015 10:13 PM (IST)
वैशाली। जन अधिकार पार्टी के संस्थापक सह सांसद पप्पू यादव सोमवार को वैशाली प्रखंड के भगवानपुर रत्ती हाईस्कूल में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी के जिलाध्यक्ष मेवालाल राय ने कहा कि राज्य की वर्तमान व्यवस्था परिवर्तन निहायत जरूरी है। गरीबों को बर्बाद वाली नीतीश सरकार का इस बार विदाई तय है। कृषि प्रधान राज्य होने के बाद भी किसानों के हितों का ख्याल नहीं रखा गया। सभी नेताओं ने केवल लूटने का काम किया है। जनहित में कभी लड़ाई नहीं लड़ी। जनता को ऐसे नेताओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है। जन अधिकार पार्टी विकास एवं भाईचारे को अपना चुनावी मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें