पर्व-त्योहार लोक जीवन का महत्वपूर्ण अंग : चौधरी
वैशाली। धार्मिक समारोह भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है। सारे पर्व-त्योहार लोक जीवन का मह
वैशाली। धार्मिक समारोह भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है। सारे पर्व-त्योहार लोक जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। यह समाज को आपस में जोड़ता है। ऐसे आयोजनों से समाज में व्याप्त बुराईयां खत्म होती है।
जिला पार्षद अध्यक्ष जय प्रकाश चौधरी पातेपुर के अति प्राचीन राम जानकी मठ परिसर में आयोजित पांच दिवसीय झूला महोत्सव समारोह को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही। इस अवसर पर महंथ श्रीकांत शरण दास, महंथ विश्वमोहन दास, राजगीर के महंत शुकदेव मुनि महाराज के अलावा मनीष शुक्ला, प्रखंड प्रमुख रंजू देवी, बीडीओ डा.बीएन ¨सह, पातेपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार, जिला पार्षद सुरेश चंद्र राय, मनीष राय, प्रवीण कुमार, कुमार मुकेश, बबलू ¨सह, बैजनाथ कुमार, सनोज कुमार, आसिक एकबाल आदि के अलावा सैकड़ों महिला पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे। गौरतलब होगा कि प्रत्येक वर्ष की भाति इस वर्ष भी राम जानकी मठ परिसर में मदन श्रीकांत शरण दास एवं महंत विश्वमोहन दास के द्वारा सावन माह के अंतिम सप्ताह में भव्य झूला महोत्सव का आयोजन किया गया था। महोत्सव में भारी संख्या में सभी समुदाय के लोग उपस्थित थे।