चूहा मारने के चक्कर में महिला पहुंची अस्पताल
वैशाली। हाजीपुर में एक महिला चूहा मारने के चक्कर में खुद अस्पताल पहुंच गई। गंभीर हालत में उसे अस्पता
वैशाली। हाजीपुर में एक महिला चूहा मारने के चक्कर में खुद अस्पताल पहुंच गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना नगर थाना क्षेत्र के रामभद्र मोहल्ला की है।
बताया जाता है कि रामभद्र मोहल्ला निवासी हरेंद्र पासवान की पत्नी रिंकू देवी अपने घर के चूहों से काफी परेशान थी। गुरूवार की रात उसने चूहा मारने वाली दवा रोटी में लगाई और किचेन में रख दिया ताकि चूहा उसे खाकर मर जाए। शुक्रवार की सुबह जब वह अपने किचेन में पहुंची तो रोटी को वैसे ही पाया। महिला को लगा कि शायद उसने उस रोटी में दवा नहीं लगायी थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी भ्रम में उसने रोटी खा ली। रोटी खाते ही उसकी हालत बिगड़ गयी। परिजनों को जब यह पता चला तो मामला की गंभीरता को देखते हुए उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आये। सदर अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है।