जिप सदस्या विद्या निकाय चुनाव का करेंगी बहिष्कार
वैशाली। जिप सदस्या व राजद नेत्री विद्या कुमारी राय ने निकाय चुनाव से पूरी तरह अपने आपको किनारा कर लि
वैशाली। जिप सदस्या व राजद नेत्री विद्या कुमारी राय ने निकाय चुनाव से पूरी तरह अपने आपको किनारा कर लिया है। उन्होंने मतदान में हिस्सा न लेने का निर्णय लिया है। खिलाफ में किए जा रहे दुष्प्रचार से वे आहत हैं।
श्रीमति राय ने मीडियाकर्मियों को अपने निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि वे राजद से करीब अठारह वर्षो से जुड़ी हुयी हैं। दल में वे कई अहम पदों पर रही है। दल के प्रति वे हमेशा से निष्ठावान रहीं है। बावजूद उनके विषय में भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। उन पर निर्दलीय प्रत्याशी की मदद करने का आरोप लगाया गया। इतना ही नहीं साजिश के तहत यह बातें एक समाचार पत्र (जागरण नहीं) में भी प्रकाशित करा दिया गया। इस घटना से वे काफी आहत हैं। ऐसी परिस्थिति में उन्होंने विधान परिषद चुनाव से ही किनारा कर लिया है। पार्टी नेतृत्व को भी वस्तुस्थिति से अवगत करा दिया है। उन्होंने मतदान ही नहीं करने का निर्णय लिया है।