सुषमा व वसुंधरा की हो बर्खास्तगी: आप
हाजीपुर। केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को बर्खास्त
हाजीपुर।
केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को बर्खास्त करने की मांग को ले आम आदमी पार्टी के पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को हाजीपुर गांधी चौक पर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद सभा को सम्बोधित करते हुए पार्टी के जिला संयोजक बच्चा बाबू साह ने कहा कि देश के आम अवाम ने नरेंद्र मोदी को कुछ अलग करने वाले योद्धा के रूप में स्वीकार किया। पूर्व बहुमत देकर सत्तासीन किया। लेकिन मोदी सरकार ने पूरे देश की जनता के साथ धोखा करने का काम किया है। महंगाई एवं अपराध चरम पर है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज एवं राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया जैसी नेत्री देश के भगोड़ा की मददगार एवं पनाहगार बनी हुई है। उन्होंने राष्ट्रपति से केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज एवं राज स्थान के मुख्यमंत्री बसुंधरा राजे सिंधिया को बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि बर्खास्त नहीं किया गया, तो इसके विरोध में आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस मौके पर राज किशोर सिंह, शिवानी कांत पासवान, प्रमीला चौधरी, सुनील कुमार कश्यप, मिथिलेश सिंह, पप्पु यादव, सुजीत कुमार, मनीष कुमार, मनोज कुमार सिंह, मंजू देवी, कन्हाई सिंह, विजय कुमार विनीत, रवि कुमार एवं अजीत कुमार आदि उपस्थित थे।