Move to Jagran APP

धान की खरीदारी बंद होने से मचा कोहराम

संवाद सूत्र, लालगंज धान क्रय केंद्र पर धान की खरीदारी बंद कर दिए जाने से किसानों तथा पैक्स अध्यक्ष

By Edited By: Published: Tue, 31 Mar 2015 09:35 PM (IST)Updated: Tue, 31 Mar 2015 09:35 PM (IST)
धान की खरीदारी बंद होने से मचा कोहराम

संवाद सूत्र, लालगंज

loksabha election banner

धान क्रय केंद्र पर धान की खरीदारी बंद कर दिए जाने से किसानों तथा पैक्स अध्यक्षों में कोहराम मचा गया है। यहां 17 मार्च से ही किसानों से धान लेना बंद कर दिया गया था। किसानों को बताया गया कि उनका धान पैक्सों के मार्फत लिया जाएगा। लेकिन पैक्स ने धान नहीं लिया।

पैक्स अध्यक्ष राजीव कुमार, राजन कुमार, माधव सिंह, शंभु सिंह, ललन सिंह, इंद्रजीत शुक्ला, अजय सहनी आदि ने बताया कि सभी पंचायतों में कुछ किसानों के पास अभी दान शेष है। यहां धान की खरीदारी क्रय केंद्र पर 20 जनवरी से शुरू हुई थी और 10 फरवरी को ही बंद हो गया। उस समय गोदाम भर जाने की बात बताई गई थी। अब कहा जा रहा है कि धान खरीदगी का लक्ष्य पूरा हो गया है। किसान समझ नहीं पा रहे हैं कि अब वे अपनी धान का क्या करें? क्रय प्रभारी से जब इस विषय पर फोन पर बात करने की कोशिश की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो सका।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.