राजापाकर में पेड़ से टंगा मिला महिला का शव
संवाद सूत्र, राजापाकर बाकरपुर पंचायत के शेखपुरा गांव के राम प्रसाद राय के खेत में पेड़ में रस्सी से
संवाद सूत्र, राजापाकर
बाकरपुर पंचायत के शेखपुरा गांव के राम प्रसाद राय के खेत में पेड़ में रस्सी से फंदा लगा एक 45 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
स्थानीय लोगों बताया कि सुबह जब कुछ ग्रामीण महिलाएं शौच करने खेत में गई तो उक्त पेड़ से टंगी एक महिला की लाश देखी। उसके बाद उन महिलाओं द्वारा सूचित किए जाने पर उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ हजारों की संख्या में उक्त स्थल पर इकट्ठी हो गई। लोगों की सूचना पर थाना प्रभारी संजय कुमार गौर अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पेड़ से उतार कर जब्त कर थाने लाया। फिर शव पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। कुछ देर बाद गौसपुर-बरियारपुर के सरपंच मृत्युंजय सिंह जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने शव की पहचान अपने ही पंचायत के गौसपुर गांव निवासी दिलीप राम की पत्नी शिव कुमारी देवी के रूप में की। उन्होंने बताया कि मृतक महिला कुछ दिन पहले अपने घर से कुछ दूर अलग धर्म पासवान नामक व्यक्ति से अपने पति के विरोध के बावजूद अपनी मर्जी से शादी कर ली थी। इस संबंध में कोर्ट में एक केस भी चल रहा है। गांव में इस विषय पर पंचायत भी हुई थी लेकिन मृतका धर्म पासवान के साथ ही रह रही थी। बाद में धर्म पासवान के द्वारा उसके साथ मारपीट किए जाने पर वह फिर भाग कर अपने पूर्व पति दिलीप राम के घर चली आई लेकिन उसके पति के साथ ही समाज के लोगों ने भी उसे रखने से इंकार कर दिया। इधर पिछले दस दिनों से महिला लापता थी। फिर सोमवार की सुबह अचानक उसकी लाश बाकरपुर पंचायत के राम प्रसाद राय की खेत में पेड़ से टंगी हुई मिली। उस समय तक किसी ने यह नहीं बताया कि यह लाश किसकी है और इसकी हत्या किसने की है? लाश को देखने से ही प्रतीत होता हो रहा था कि पहले उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। फिर गर्दन में रस्सी बांध कर उसे उक्त पेड़ से लटका दिया गया होगा। उसके शरीर पर गंभीर चोट का भी कोई निशान नहीं पाया गया। मृतका के पूर्व पति दिलीप राम से तीन पुत्र हैं। पुलिस इस संबंध में पूछताछ करने दिलीप राम के घर गई, लेकिन तब तक वह फरार था। इस संबंध में थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।