यज्ञ से त्याग की भावना होती जागृत : शास्त्री
संवाद सूत्र, लालगंज : अखिल भारतीय धर्म संघ लालगंज के तत्वाधान में 21 मार्च से 28 मार्च तक गंडक परियो
संवाद सूत्र, लालगंज : अखिल भारतीय धर्म संघ लालगंज के तत्वाधान में 21 मार्च से 28 मार्च तक गंडक परियोजना परियोजना परिसर में आयोजित श्री चंडी महायज्ञ के लिए गुरुवार को भूमि पूजन और ध्वजारोहण किया गया। आचार्य जितेन्द्र शास्त्री, हरिनारायण तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महायज्ञ के लिए भूमि पूजन कराया। धर्म संघ के प्रांतीय अध्यक्ष पंडित रमाशंकर शास्त्री के मंगलानुशासन में यजमान रविभूषण तिवारी,कपिलदेव सिंह, श्याम सुंदर पांडेय, विनय ठाकुर, चंद्र प्रकाश, मुकेश कुमार, जगन्नाथ तिवारी, प्रो. रवीन्द्र कुमार आदि दर्जनों लोगों ने मंत्रोच्चार के बीच ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए पंडित शास्त्री ने कहा कि यज्ञ से त्याग की भावना जागृत होती है। त्याग की भावना जगने पर भ्रष्टाचार, व्याभिचार, अनाचार खुद ही मिटने लग जाता है। यज्ञ से लौकिक, सामाजिक एवं अध्यात्मिक शक्तियां जागृत होती है। मानव जीवन की पूर्णता के लिए भौतिक तथा अध्यात्मिक दोनों क्षेत्रों में उन्नति आवश्यक है। इसको प्राप्त करने का एक मात्र सरल उपाय महायज्ञ है। इसके धुएं में रोगी को निरोग करने के साथ ही ओजोन परत की रक्षा करने की क्षमता है। यज्ञ के प्रभाव से हिंसक जीव में भी अहिंसा की भावना उत्पन्न हो जाती है।