महनार में शिक्षक के घर भीषण चोरी
संवाद सहयोगी, महनार महनार स्टेशन रोड चित्रगुप्त कालोनी में अज्ञात चोरों ने एक शिक्षक के घर से साढ़
By Edited By: Published: Sat, 20 Dec 2014 09:53 PM (IST)Updated: Sat, 20 Dec 2014 09:53 PM (IST)
संवाद सहयोगी, महनार
महनार स्टेशन रोड चित्रगुप्त कालोनी में अज्ञात चोरों ने एक शिक्षक के घर से साढ़े चार लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली।
जानकारी के अनुसार चोरों ने रामानंद झा के घर से ढाई लाख रुपये के सोने के आभूषण, दो लाख रूपये मूल्य के चांदी के आभूषण और लगभग 60 हजार रूपये नकद और अन्य सामान चोरी कर ली। चोरों ने घर की दीवार फांद कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। घर के सभी लोग बीते रात्रि एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे। रामानंद झा के पुत्र अनितेश कुमार ने महनार थाना में अज्ञात चोरों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें