Move to Jagran APP

बिहार में पचास लाख सदस्यता का भाजपा का लक्ष्य : विनय

संवाद सहयोगी, सोनपुर सदस्यता अभियान को लेकर सोनपुर के रैन-बसेरा में भाजपा के सदर मंडल तथा नगर मंडल

By Edited By: Published: Sat, 20 Dec 2014 09:51 PM (IST)Updated: Sat, 20 Dec 2014 09:51 PM (IST)
बिहार में पचास लाख सदस्यता का भाजपा का लक्ष्य : विनय

संवाद सहयोगी, सोनपुर

loksabha election banner

सदस्यता अभियान को लेकर सोनपुर के रैन-बसेरा में भाजपा के सदर मंडल तथा नगर मंडल की संयुक्त बैठक का आयोजन शनिवार को किया गया। सोनपुर के विधायक तथा भाजपा के प्रांतीय महामंत्री विनय कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संपूर्ण भारत में 10 करोड़ लोगों को भाजपा का सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बिहार में भाजपा ने 50 लाख लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। भाजपा का सदस्य बनने के मुफ्त मोबाइल काल पर पर केवल मिस-काल करने पर ही इसकी सदस्यता ग्रहण की जा सकती है। इसके लिए टाल-फ्री नंबर-18002662020 पर काल किया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को इसमें पूरे मनोयोग से तत्परता दिखाते हुए कार्य में जुट जाने का निर्देश दिया। कार्यशाला के दौरान पाकिस्तान में हुई आतंकी कार्रवाई के दौरान बच्चों की हुई निर्मम हत्या को मानवता के लिए कलंक बताते हुए इसकी भ‌र्त्सना की गई। इसी बीच गोपालपुर पंचायत के पूर्व मुखिया आत्मा के प्रखंड अध्यक्ष ब्रज भूषण सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक-संवेदना प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के नगर अध्यक्ष कुमार गोपाल सिंह ने की। इस बीच पार्टी के सदस्यता को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन भाजपा के सदर मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह द्वारा किया गया। बैठक में प्रदेश मानवाधिकार मंच के मंत्री लाल बाबू सिंह कुशवाहा, सहकारिता मंच के प्रांतीय मंत्री धनंजय सिंह, कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अभय कुमार ओझा, नगर मंडल उपाध्यक्ष सुनील दुबे, शत्रुघ्न सिंह चंद्रवंशी, अशोक कुमार सिंह, पार्टी के जिला उपाध्यक्ष नरेशू सिंह, पूर्व मुखिया गौतम कुमार चंदन, राजीव मुनमुन, रामेश्वर राय, सदर मंडल के महामंत्री कृत्यानंद सिंह, परशुराम महतो तथा धनेश्वर चंद्रवंशी एवं राजकुमार मांझी व कृष्णानंद सिंह आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.