लालगंज में जलने से महिला की मौत
जागरण संवाददाता, हाजीपुर : लालगंज थाना क्षेत्र के करौना में जलने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गयी।
जागरण संवाददाता, हाजीपुर : लालगंज थाना क्षेत्र के करौना में जलने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गयी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार करौना के मोहन सिंह की पत्नी रानी देवी की जलने से सोमवार की रात मौत हो गयी। आग लगने के बाद गंभीर स्थिति में उसे हाजीपुर सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार खाना बनाने के दौरान रसोई गैस से लगी आग में महिला जल गयी। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। लालगंज पुलिस से इस बाबत पूछे जाने पर बताया गया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वे लोग जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही कुछ कहने की स्थिति में होंगे। शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में रखा गया है।