लोदीपुर पैक्स अध्यक्ष अजय को मिले सर्वाधिक मत
संवाद सूत्र, गोरौल गोरौल प्रखंड के सभी पंचायतों के पैक्स चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। बीडीओ स
संवाद सूत्र, गोरौल
गोरौल प्रखंड के सभी पंचायतों के पैक्स चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी मो. तौकीर हासमी ने बताया कि सभी पंचायतों के पैक्स अध्यक्षों एवं सदस्यों को परिणाम घोषित करने के बाद प्रमाण-पत्र दे दिया गया है।
प्रखंड के कुल 16 पंचायतों में सबसे अधिक मतों से लोदीपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अजय कुमार ने जीत दर्ज की है। अजय कुमार को 687 मत मिले हैं जबकि उनके प्रतिद्वंदी गोविंद सिंह को 224 मत प्राप्त हुए। अजय सिंह ने 465 मतों से जीत हासिल की है। वहीं महम्मदपुर पोझा पंचायत में सुबोध राय ने अपने प्रतिद्वंदी राम करण राय को 65 मतों से पराजित किया है। इस्माइलपुर पंचायत से रणजीत कुमार ने गीता देवी को 80 मतों से, भानपुर बरेबा पंचायत से शिवचंद्र राय ने अपने प्रतिद्वंदी राजीव कुमार को 465 मतों से पराजित किया। कटरमाला पंचायत से रघुराज बिहारी शरण ने अपने प्रतिद्वंदी सोहन सिंह केा 375 मतों से, रसुलपुर तुर्की पंचायत से तरूण कुमार ने शंभू कुमार को 10 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की है। वहीं पीरोई शमशुद्दीन पंचायत से भूषण कुमार सिंह निर्विरोध चुने गए हैं। शांतिपूर्ण माहौल में प्रखंड स्थित किसान भवन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना संपन्न हुई।